Inspirational Quotes

जो दिल में शिकवा और ज़ुबान पर शिकायत कम रखते है वो हर रिश्ता निभाने का दम रखते है।


छोटी सोच शंकाओं को जनम देती है जबकि बड़ी सोच समाधान को


नादान लोग ही जीवन का मज़ा लेते हैं , समझदारों को तो हमने हमेशा मुश्किलों में ही देखा है








यदि लक्ष्य ना मिले तो रास्ते बदलो क्योंकि वृक्ष अपनी पत्तियां बदलते हैं जड़े नहीं


अच्छे काम करते रहिये, चाहे कोई तारीफ करे या न करे, आधी से ज्यादा दुनिया सोती रहती है, सूरज फिर भी उगता है।


भागते रहो अपने लक्ष्य के पीछे, क्यूंकि आज नहीं तो और कभी, करेंगे लोग गौर कभी, लगे रहो बस रुकना मत, आयेगा तुम्हारा दौर कभी।








गिरना अच्छा है, औकात पता चलती है, थामने वाले कितने हाथ हैं, यह बात पता चलती है।


हम सब बड़े होते ही कुचल देते है पैरों तले अपने बचपन को, लेकिन कुछ लोग उसे अपने अंदर जिंदा रखते हैं।


इंसान सफल तब होता है, जब वो जरुरत और चाहत के बीच का फरक समझ लेता है।








कई बार सिर्फ सुन लिया करो, इस दुनिया में अब और समझाने वालों की जरुरत नहीं है, समझने वालों की है।


” गलती उसे कहते हैं जिससे आपने कुछ नहीं सीखा। “


जब हम खुद को समझ लेते हैं, तब और कोई हमारे बारे में क्या सोचता है फर्क नहीं पड़ता।